Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी के आभूषण व कार के साथ तीन चोर गिरफ्तार

चोरी के आभूषण व कार के साथ तीन चोर गिरफ्तार


कुमारगंज,अयोध्या। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के प्रवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज अमरजीत सिंह के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार को पुलिस टीम ने चोरी से संबंधित तीन आरोपियों को रामगंज उपाध्यायपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मंगलसूत्र, कान का बूंदा, पायल, अंगूठी व होंड़ा सिटी कार बरामद किया गया है। आरोपी सोहिल उर्फ हलाऊ, बीरेंद्र चक जनपद औरैया व प्रतोष कटियार निवासी जनपद कानपुर नगर के निवासी है। तीनों शातिर चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया हैं। शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दारोगा सतीश चंद्र, प्रशिक्षु दारोगा आकिल हुसैन, नीरज चौरसिया, कांस्टेबल अजय कुमार, शशिकांत मिश्रा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments