Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला से हुई लूट के मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में

महिला से हुई लूट के मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस दिनदहाड़े असलहे के बल पर महिला से हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। बताते चले की बीते शनिवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी संजय कुमार तिवारी अपनी बहन का इलाज मालीपुर से कराकर घर वापस जा रहे थे तभी गांव के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर महिला से लाखों रुपए के जेवरात छीनकर फरार हो गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया जिसमें तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए पुलिस उन संदिग्धों से घटना के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि  संदिग्धो को हिरासत में लिया गया है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments