Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जन्मदिन मनाने आए तीन दोस्त सरयू नदी में लापता, तलाश में जुटी...

जन्मदिन मनाने आए तीन दोस्त सरयू नदी में लापता, तलाश में जुटी जल पुलिस

0

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गुरुवार सुबह सरयू स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जन्मदिन मनाने और दर्शन-पूजन के उद्देश्य से बस्ती जनपद से आए पांच दोस्तों में से तीन युवक सरयू नदी में स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। जिनका समाचार लिखने तक पता नहीं चल सका था।
बस्ती जनपद के पांच दोस्त गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अयोध्या पहुंचे थे। सभी ने सबसे पहले सरयू स्नान करने का निर्णय लिया। इन दिनों नदी का जलस्तर कम होने से घाटों के पास रेत का विस्तृत क्षेत्र बना हुआ है। इसी दौरान तीन युवक घाट से काफी दूर तक चले गए और स्नान करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान करते समय अचानक वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और डूबने लगे। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनो नदी में लापता हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, सीओ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।लापता युवकों की पहचान अभिषेक कुमार सोनी (19) पुत्र शंभू, अमित (20) पुत्र राजेश और राज गुप्ता (20) के रूप में हुई है। तीनों युवक मंगल बाजार, पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के निवासी हैं। वहीं दूसरी तरफ अमरोहा से आए दो अन्य श्रद्धालु भी सरयू स्नान करते वक्त डूबने लगे, जिन्हें जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवा दिया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कुूछ लड़के अपने मित्रों के साथ स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान व सीमा रेखा को पार कर गए। वहां पर लगभग सूनसान है। वहां तीनों पानी में डूब गए। एसडीआरएफ व जलपुलिस की टीमें सर्च आपरेशन कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version