Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा के पार्षदों की बैठक में लिए गए तीन निर्णय

भाजपा के पार्षदों की बैठक में लिए गए तीन निर्णय

0

◆ एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में नगर निगम में पास होगा प्रस्ताव


◆ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा संगठन


अयोध्या। नगर निगम के पार्षदों की बैठक भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक में तीन निर्णय लिए गए। जिसमें पहला एक राष्ट्र एक चुनाव‌ का नगर निगम में प्रस्ताव पास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के इस निर्णय का समर्थन किया जाएगा। दूसरा प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन  के 8 वर्ष पूरे होने पर सरकार की नीतियों को जन-जन  तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में भाजपा संगठन के साथ सभी जनप्रतिनिधि व पार्षद अपनी सहभागिता देंगे। तीसरा निर्णय सभी पार्षदों ने नगर निगम की कार्यकारिणी के उपसभापति व सदस्यों के नाम सर्वसम्मति से तय करने के लिए संगठन को जिम्मेदारी सौंपी व संगठन के निर्णय में अपनी सहमति जताई।

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से देश का प्रत्येक नागरिक खुद को जोड़ कर देख रहा है।  केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश हित में कई निर्णय लिए है। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिला है। एक राष्ट्र एक चुनाव की परिकल्पना को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।  महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को हर अपेक्षित सुविधा प्रदान की जा रही है। पर्यटन की दृष्टि से केंद्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या को योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यूपी में भय मुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है। आज उत्तर प्रदेश निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। पूरे विश्व से तीर्थ यात्रा पर लोगों के उत्तर प्रदेश आने से यहां पर्यटन के क्षेत्र में व्यापार और उद्योगों के लिए नई संभावनाएं सामने आ रही है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। सरकार की उपलब्धियां को संगठन घर-घर पहुंचने का कार्य कर रहा है। मौके पर भाजपा के सभी पार्षदों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version