Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेमिका से मिलने गए युवक पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में...

प्रेमिका से मिलने गए युवक पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार


आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मगनपुर महिमापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते रविवार की रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की प्रेमिका के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर चहोड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय आनंद कन्नौजिया पुत्र रविंद्र सोमवार रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि रंगे हाथों पकड़ने पर युवती के पिता संतलाल, मां पुष्पा और खुद युवती अंजली ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाठियां बरामद कर ली हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक की मां ने हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गईं। भाजपा नेता अभिषेक कन्नौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय और तहसीलदार आलापुर पदमेश श्रीवास्तव के समझाने-बुझाने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी। शव को सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में चहोड़ाघाट पर दफनाया गया। मृतक भाजपा कार्यकर्ता था। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद संवेदना व्यक्त करने केवल दो भाजपा नेता ही पहुंचे, जबकि अन्य नेता दूरी बनाए रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments