आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मगनपुर महिमापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते रविवार की रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की प्रेमिका के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शाहपुर चहोड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय आनंद कन्नौजिया पुत्र रविंद्र सोमवार रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि रंगे हाथों पकड़ने पर युवती के पिता संतलाल, मां पुष्पा और खुद युवती अंजली ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
