Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस लाइन में अग्निशमन केंद्र का नया प्रशासनिक भवन बन रहा

पुलिस लाइन में अग्निशमन केंद्र का नया प्रशासनिक भवन बन रहा


◆ 4.74 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा भवन, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित


अयोध्या शहर की बढ़ती आवश्यकताओं और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन केंद्र में नए प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए यह भवन तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की अयोध्या निर्माण इकाईचार इस परियोजना का निर्माण कार्य कर रही है। पुराने जर्जर प्रशासनिक भवन को पहले ही ध्वस्त कर दिया गया था और उसी स्थान पर नया भवन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए प्रशासनिक भवन में सिविल कार्यों के साथ जलापूर्ति, सैनेटरी व्यवस्था और आंतरिक विद्युतीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भवन में आग से बचाव के लिए आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा परिसर में बाउंड्री वॉल, सीसी रोड और बाहरी सीवरेज लाइन का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे पूरे परिसर को सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही अंडरग्राउंड वाटर टैंक, ट्यूबवेल और डीजल जनरेटर (डीजी सेट) की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि आपात स्थिति या बिजली बाधित होने पर भी आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

अधिकारियों के अनुसार भवन तैयार होने के बाद अग्निशमन विभाग के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा होगी और आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments