Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रोजगार मेले में 13 अभ्यर्थियों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन के बाद मिलेगा...

रोजगार मेले में 13 अभ्यर्थियों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन के बाद मिलेगा रोजगार

0

अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्थानीय युवाओं, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को रामपथ स्थित कैम्बरियन स्कूल के निकट ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस मेले में विभिन्न श्रेणियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

मेले में सिक्योरिटी गार्ड, घरेलू सहायक, ड्राइवर, रसोइया, मजदूर सहित अन्य कार्यों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। ट्रस्ट की ओर से सभी अभ्यर्थियों का निःशुल्क पंजीकरण किया गया और उनकी योग्यता व अनुभव के आधार पर रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

आयोजन के दौरान कुल 13 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें उपयुक्त कार्यों में समायोजित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उनकी क्षमता के अनुसार स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें अन्य शहरों में पलायन न करना पड़े।

संस्था के अध्यक्ष रामानुज सिंह ‘रामा’ ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और बेरोजगार लोगों को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version