Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महिला संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं से किया संवाद, बजट...

महिला संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं से किया संवाद, बजट की उपलब्धियां गिनाईं

0

अयोध्या। सर्किट हाउस परिसर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिलाओं से सीधा संवाद कर केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षिकाएं और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए विशेष ऋण सुविधाएं, एमएसएमई सेक्टर में प्रोत्साहन, कौशल विकास योजनाएं और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग देने जैसे कई प्रावधान किए हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘नारी शक्ति’ को विकास की धुरी मानकर काम कर रही है। बजट में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महिला संवाद कार्यक्रम की प्रदेश संयोजिका डा ममता पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, प्रतिमा शुक्ला, नेहा तिवारी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version