Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला को बंधक बना चोरों ने खंगाला घर, पार किया कीमती सामान...

महिला को बंधक बना चोरों ने खंगाला घर, पार किया कीमती सामान व नगदी

आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं लोगों के लिए बडी मुसीबत बनती जा रही है।आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं पर पुलिस गम्भीर नहीं है, जिसके कारण चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।हाल की हुई चोरियों में पीड़ितों की शिकायतों के बाद पुलिस चोरों की परछाईं तक नहीं पा सकी। वहीं चोरों ने दो और चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। चोरों ने बीती रात सराय गांँव की प्रियंका पांडेय को बंधक बनाकर चैन अंगूठी और छः हजार रुपए नगदी को उड़ा दिया।घटना के समय प्रियंका घर पर अकेली थी।छत के सहारे घर में घुसते चोरों को पीड़िता ने देख लिया था।इसके बाद पांच की संख्या में रहे चोरों ने प्रियंका पांडेय के हाथ पैर और मुंह को बाँधकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।इसी थाना क्षेत्र के सराय गालिबपुर दुमदमा में चोरों ने विजय बहादुर यादव के घर में घुसकर 35 हजार की कीमत के सीकड, अंगूठी और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने लगभग 70 हजार के करीब की चोरी की है।चोरों ने अभी हाल ही में बटेलीपुर गांव में ब्रह्मदत्त भारती के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सामान और नगदी को उड़ाया था।इसके पहले चोरों ने महाराजगंज थाने में निरीक्षक पद पर तैनात आलापुर थाना क्षेत्र के ख्वाजे बडापुर गांव निवासी जयराम यादव के घर में घुसकर जेवरात और नगदी समेत कुल पाँच लाख की चोरी की।
इस विषय में आलापुर थाना अध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments