Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन - पल्लवी पटेल

2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन – पल्लवी पटेल


◆ कृष्णा पटेल संग उठाई सोनेलाल पटेल की विरासत की बात


अयोध्या। सिराथू विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल बुधवार को अपनी मां कृष्णा पटेल के साथ अयोध्या पहुंचीं। परिक्रमा मार्ग स्थित एक होटल में डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 2027 के चुनाव को व्यवस्था परिवर्तन तय है।

कहा कि अधर्मी लोग हमारे अधिकार छीन रहे हैं। यह चुनाव उन लोगों को मौका देगा जिनका वास्तव में हक बनता है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि 2027 में उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी, इस पर निर्णय राष्ट्रीय कमेटी ही लेगी।

अनुप्रिया पटेल पर तंज कसते हुए पल्लवी ने कहा कि आज कुछ लोग डॉ. सोनेलाल पटेल के संदेशों और संघर्ष को बेच रहे हैं, लेकिन वे भूल गए हैं कि आत्मा और विरासत मेरी मां के पास है। भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा, देश का सबसे बड़ा समुदाय आज धर्म के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। इटावा की हालिया घटना इसका उदाहरण है। चाहे इसे अमृतकाल कह लें या रामराज्य का सपना, हकीकत यह है कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और मुसलमानों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इससे पहले राम शिला पटेल के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन उमेश पटेल ने किया। कार्यक्रम को राजेश पटेल, अखिलेश सिंह, गगन यादव, उदल राजभर, रवि बरार, दिलीप पटेल, अजय पटेल, अरविन्द पटेल, आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments