Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कोल्ड स्टोरेज के पीछे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला बुधवार की सुबह उस समय प्रकाश में आया। जब स्थानीय लोगों ने बसखारी जलालपुर रोड पर स्थित कोल्ड स्टोर के पिछले गेट पर एक युवक का शव लटकता हुआ देखा। स्थानीय लोगों के द्वारा कोल्ड स्टोरेज के गेट पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव को देखने जाने के बाद क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई।जो थोड़ी ही देर में बसखारी पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की क्या रही? जानने के लिए थानाध्यक्ष बसखारी के सीयूजी नंबर पर कई बार फोन किया गया। लेकिन फोन की घंटी कई बार बजने के बावजूद भी थानाध्यक्ष के द्वारा फोन नहीं उठाया गया।स्थानीय लोगों की माने तो शव किसी जायरीन का प्रतीत हो रहा था। जिसके शरीर पर लोहे की जंजीर बंधी हुई थी। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments