Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा की जीत पर पार्टी के कार्यालय पर रहा जश्न का माहौल

भाजपा की जीत पर पार्टी के कार्यालय पर रहा जश्न का माहौल


अंबेडकर नगर। भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने कटेहरी विधान सभा उप चुनाव में सपा प्रत्याशी शोभावती को भारी अंतर के मतों से हरा कर धूल चटाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद जैसे ही विजय प्रमाण पत्र पा कर मतगणना स्थल से बाहर निकले तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्म राज निषाद और भाजपा जिंदाबाद की नारे लगाते हुए धर्म राज निषाद को फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर,मिठाई बांटते हुए होली खेल कर खुशियां मनाया।

        अपनी जीत से आह्लादित भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने कहा कि मेरे जैसे छोटे आदमी को कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की सम्मानित जनता ने जिस प्रकार से प्यार दुलार और आशिर्वाद दिया है उसके लिए आजीवन ऋणी रहेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का आशिर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से बड़ी जीत मतदाताओं ने दिलाया है।

      भाजपा प्रत्याशी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सम्मानित मतदाताओं को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कटेहरी विधान सभा उप चुनाव प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद की जीत कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की जनता और चुनाव में लगे सभी नेताओं कार्यकर्ताओं की जीत है।कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं और लोकप्रियता पर मुहर लगा दिया है।

       भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साह को बढ़ाया है। कहा कि भाजपा ने कटेहरी विधान सभा की सीट को जीतकर 33 वर्ष की सूखे को समाप्त कर दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की विकास के नीति की जीत है। कहा कि प्रदेश की उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जदरदस्त जीत ने आगामी विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा सरकार की पुनर्वापसी की झलक दिखाई दे रही है।

        भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद की बड़ी जीत पर विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जय नाथ सिंह,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,सुधा वर्मा,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,अजीत सिंह, पूर्व विधायक अनीता कमल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव, सुरेश कन्नौजिया,सुमन पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,अजय सिंह सिपाही,के के मिश्र,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,चेयर चंद्र प्रकाश वर्मा,अनिल वर्मा मौसम,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,डॉ राना वीर सिंह,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,दीपक तिवारी,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,राम किशोर राजभर,रिंकल सिंह,राजेश सिंह बबलू,आकाश वर्मा,विद्यावती राजभर,डॉ संतोष सिंह,कपिल देव तिवारी,ओम प्रकाश उपाध्याय,मण्डल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,अमरजीत मौर्य,सुभाष वर्मा,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल,नंद कुमार तिवारी राना,अमर नाथ सिंह आदि बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments