Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपांच महीने में दूसरी बार उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी

पांच महीने में दूसरी बार उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी

अंबेडकर नगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय के रसोई कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखा राशन व बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को कि स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक में ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ साथ पुलिस को दी। ताला प्रधानाध्यापक द्वारा अकबरपुर थाने में पहुंच कर घटना की तहरीर दी गई है।  बीते नवंबर महीने में भी अज्ञात चोरों ने रसोईया का ताला तोड़कर राशन व बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की घटना कटेहरी विकासखंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया छितौना का है। प्रधानाध्यापक राम पलट सिंह ने बताया कि चोरों ने चार बोरी गेहूं, तीन बोरी चावल , 200 गिलास , 25 थाली चोरों ने पार कर दिया । बीते 10 नवंबर को भी विद्यालय में चोरी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments