Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मालीपुर बाजार में तीन दुकानों में चोरी, व्यापारियों में दहशत

मालीपुर बाजार में तीन दुकानों में चोरी, व्यापारियों में दहशत

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर।  मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित मालीपुर बाजार में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटी-बिखरी हालत देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर बाजार में विनोद यादव की पान की गुमटी में चोरों ने चोरी की। वहीं बगल में स्थित आसाराम यादव की किराना दुकान से चोरों ने सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि किराना दुकान से लगभग हजारों रुपये का सामान व करीब 2500 रुपये नकद चोरी होने की आशंका है। इसके अलावा बगल में स्थित हरेंद्र यादव की जूता-चप्पल की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया, हालांकि वहां से चोर कुछ खास ले जाने में सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। चोरों द्वारा दुकानों में सेंध लगाने का प्रयास किया गया है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मालीपुर बाजार के व्यापारियों में भय का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version