Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा कार्यकर्ताओं का जोश जनता पर पड़ा भारी, घंटों जाम से कराहता...

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश जनता पर पड़ा भारी, घंटों जाम से कराहता रहा जिला मुख्यालय


अंबेडकर नगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया। सोमवार की दोपहर बाद  प्रदेश महामंत्री के अकबरपुर पुरानी तहसील पहुंचने पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर भाजपा का झंडा लगाकर उसे तीन रास्तों के बीच खड़ा कर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया।

करीब एक घंटे से अधिक समय तक शहर जाम से जूझता रहा। जाम में सैकड़ों चारपहिया और हजारों दोपहिया वाहन फंसे रहे। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। उधर, भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री के स्वागत में जुटे रहे, जबकि आम लोग घंटों जाम में परेशान होते रहे।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन भारी भीड़ के कारण यातायात सामान्य होने में करीब दो घंटे लग गए। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments