Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। कटेहरी बाजार के पश्चिमी छोर पर बुधवार देर शाम एक 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ऋतू सिंह पुत्री अर्जुन सिंह निवासी कटेहरी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना से कुछ देर पहले तक युवती परिजनों के साथ घर पर ही मौजूद थी। शाम करीब पांच बजे वह अचानक तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जाता है कि कमरे में साड़ी के सहारे उसने पंखे से फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी कटेहरी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक शव घर लाए जाने के बाद मृतका के मामा ने 112 पर कॉल कर घटना में हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि लखनऊ से पहुंचने के बाद अपने बयान में उन्होंने स्पष्ट कहा कि लड़की ने फांसी लगाई थी, इसमें हत्या जैसी कोई बात नहीं है।

घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएँ हैं, मगर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों का कहना है कि ऋतू कुछ समय से नौकरी को लेकर परेशान थी। हाल ही में उसने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर पिता द्वारा डांट-फटकार हुई होगी, जिससे वह तनाव में आ गई। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version