Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महामंत्री को सौंपा गया कार्यभार

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महामंत्री को सौंपा गया कार्यभार

0

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न


अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, की बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह थे। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह व संचालन प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह ने किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को विधिवत कार्यभार सौंपा गया। सर्वसम्मति से देवेन्द्र प्रसाद सिंह(सेवानिवृत्त ग्रामीण बैंक मैनेजर) को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष श्री अम्बरीष सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं महामन्त्री ने कठिन प्रयास करके संगठन को जिले में स्थापित किया और कम समय मे महत्वपूर्ण कार्य करके एक पहचान दिया,हम उस कड़ी को निरन्तर आगे बढ़ाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए विभिन्न बिदुओं पर सुझाव भी दिया और सबको आश्वस्त किया किया कि किसी भी समस्या पर हम  पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे।

देवेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए आश्वस्त किया कि जिस प्रकार पूर्व के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है हम भी संगठन को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने का पूर्ण प्रयास करते रहेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और महामन्त्री को बधाई देते हुए कहा कि हम प्रदेश के कार्यभार के साथ जिले का भी सहयोग करते रहेंगे। सगठन के द्वारा किये गए अभी तक के कार्यों पर प्रकाश डालते हुये बताया कि जनपद अयोध्या में संगठन की स्थापना के साथ ही राष्ट्र महापुरुष महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापना का संकल्प लिया गया था । जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई थी। इसी बीच कोरोना जैसी विश्व्यापी महामारी आ गई। इस दौरान कल्याण परिषद के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में सर्वसमाज के लोगों की पूरी मदद बिना किसी भेदभाव के किया। समय अनुकूल होने पर महाराणा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया। जिसका अनावरण माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने किया।इसतरह अपने संगठन ने कम समय मे आपसी सहयोग से कई अच्छे कार्य करके एक पहचान बनाई।

       बैठक में इं बी डी सिंह,शिवमोहन सिंह’मुन्ना’पूर्व ब्लाक प्रमुख सोहावल, मुन्ना सिंह लखौरी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला संगठन मंत्री अनिल सिंह बीकापुर, रविन्द्र नाथ सिंह, मीडिया प्रभारी नगर अमरदीप सिंह,ब्लाक अध्यक्ष मया राजेश सिंह,महामंत्री देवेंद्र सिंह,युवा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह,युवा महामंत्री विनय सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह,चन्द्र देव सिंह,केदारनाथ सिंह, दिनेश कुमार सिंह चंदौरा, तारुन ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह बबलू,एडवोकेट सुरेश सिंह सहित नगर और ब्लाक के अपेक्षित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

होली मिलन 18 मार्च को

बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकताओं द्वारा होली मिलन समारोह आरबीएस होटल में अट्ठारह मार्च को दोपहर 1ः00 बजे से करने का निर्णय लिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version