Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमौली मोहद्दीनपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता का शव घर के अंदर दूसरे तल पर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमौली मोहद्दीनपुर निवासी पुष्पा 35 वर्ष का करीब छह माह पहले अमौली मोहद्दीनपुर निवासी अनिल कुमार चौहान से कोर्ट मैरिज हुआ था। अनिल चनकी बाजार में बिजली मिस्त्री का कार्य करते हैं। बताया गया कि पुष्पा की पूर्व में शादी हो चुकी थी और पहले पति की मौत के बाद उसके तीन बच्चे हैं। उसी दौरान पुष्पा और अनिल कुमार के बीच प्रेम संबंध हुआ, जिसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया था। बुधवार सुबह महिला का शव घर के दूसरे तल पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। रात में महिला ने कब फंदा लगाया, इसकी जानकारी पति को नहीं हो सकी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अलग रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version