Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

अम्बेडकरनगर । प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की थी। लगभग पन्द्रह माह पूर्व हुई हत्या में बिसरा रिपोर्ट आने के बाद पत्नी वा उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना इब्राहिम थाना क्षेत्र की थी।
बीते वर्ष 18 सितम्बर को किशनापुर निवासी इन्द्रेश यादव पुत्र स्व० रामराज यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला था। पोस्ट मार्टम से चिकित्सक द्वारा विसरा पिजर्व किया गया था। विसरा को परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाराणसी भेजा गया था जिसमें विसरा की जाँच से बैज्ञानिक द्वारा विष की पुष्टी की गयी है जिसके आधार पर मृतक इन्द्रेश यादव के भाई की तहरीर व न्यायालय के आदेश पर बीते 10 अगस्त को प्रदीप कुमार यादव पुत्र झुरई यादव निवासी खरकहिया खूखूतारा थाना इब्राहिमपुर वा मृतक की पत्नी रूकमणि यादव के विरूद्ध मुकदमा पंजीकत किया गया था । थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए गवाहों के बयान, भौतिक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए ग्राम बरूआ जलाकी मोड़ से दोनों को गिरफ्तार किया , पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर दोनों को जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments