Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से गरमाई अयोध्या की सियासत, दिनभर रही राजनीतिक...

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से गरमाई अयोध्या की सियासत, दिनभर रही राजनीतिक गलियारों चर्चा


◆  251 किलो की माला से स्वागत बना चर्चा का केन्द्र, 2027 की दिखी झलक


अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अयोध्या आगमन और स्वागत कार्यक्रम की गूंज मंगलवार को पूरे दिन राजनीतिक गलियारों में सुनाई देती रही। पार्टी कार्यालय सहादतगंज से लेकर महानगर के प्रमुख चौराहों तक कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच इसी आयोजन की समीक्षा और चर्चा होती रही। अभूतपूर्व कार्यकर्ता जुटान को 2027 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। कई दावेदारों ने अपनी सक्रियता और भीड़ के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन कर राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ बताते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन में समर्पण और परिश्रम ही सर्वोपरि है। उनका यह संदेश कार्यकर्ताओं के बीच खासा चर्चित रहा और इसे आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्वागत कार्यक्रम में अपनाए गए अनोखे और भव्य तरीकों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। निषाद राज चौराहे पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा किया गया स्वागत दिन भर चर्चा का केंद्र बना रहा। यहां प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत 251 किलो की विशाल माला से किया गया, जिसे उठाने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी।

इसके साथ ही पुष्पों से बनाई गई रंगोली ने प्रदेश अध्यक्ष का विशेष ध्यान खींचा। रंगोली में कलात्मकता के साथ राजनीतिक संदेश भी समाहित था, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खूब सराहा। कुल मिलाकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि उसने संगठन की ताकत, कार्यकर्ता उत्साह और आगामी चुनावी हलचल की झलक भी दिखा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments