Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ब्लॉक में लाखों की लागत से बना प्याऊ बना शोपीस, पेयजल को...

ब्लॉक में लाखों की लागत से बना प्याऊ बना शोपीस, पेयजल को तरस रहे लोग

0

आलापुर, अम्बेडकर नगर। विकास खंड जहांगीर मुख्यालय पर लाखों रुपये की लागत से निर्मित प्याऊ आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था पूरी तरह से छलावा साबित हो रही है। ब्लॉक परिसर में बना प्याऊ बीते कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे वहां आने वाले लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ब्लॉक परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप लगा हुआ है, लेकिन उससे निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में प्रतिदिन ब्लॉक में विभिन्न कार्यों से पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि लोग मजबूरी में नलों से आने वाला गंदा पानी पीने को विवश हैं।

गौरतलब है कि ब्लॉक परिसर में कृषि बीज भंडार, पशु चिकित्सालय तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

ब्लॉक पहुंचे जर्नादन, रमेश, दिवाकर, लक्ष्मी सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

इस संबंध में जब प्रभारी खंड विकास अधिकारी डॉ. रविन्द्र चक्रवर्ती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्याऊ और पेयजल व्यवस्था को शीघ्र ही ठीक कराकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version