Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एसआईआर अभियान के तहत मतदाता रजिस्टेशन कार्यक्रम की शुरूआत , युवाओं से...

एसआईआर अभियान के तहत मतदाता रजिस्टेशन कार्यक्रम की शुरूआत , युवाओं से मतदाता बनने की अपील

0

अयोध्या। निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने झुनझुनबाला परास्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन नए युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिन्होंने अभी तक मतदाता पहचान पत्र (एपिक आईडी) के लिए आवेदन नहीं किया है, वे मतदाता सेवा पोर्टल अथवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रविष्टि मतदाता सूची में भी देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए नजदीकी पोलिंग बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा फार्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने, फार्म-7 से नाम कटवाने तथा फार्म-8 द्वारा संशोधन का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं।

इस अवसर पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को तेजी व बेहतर ढंग से करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को फार्म-6 उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर, संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version