Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हिस्ट्रीशीटर राजा मान सिंह की तीन करोड की सम्पत्ति कुर्क

हिस्ट्रीशीटर राजा मान सिंह की तीन करोड की सम्पत्ति कुर्क

0

◆  14 करोड का होटल व 2 करोड की अनुमानित कीमत का कार्यालय पहले ही हो चुका है सील


अयोध्या। सपा नेता राजा मान सिंह की सरियावां स्थित सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड रूपये बताई जा रही है। 18 दिसंबर को लगभग 14 करोड़ रुपये मूल्य के एक होटल तथा 19 दिसंबर को करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य के एक कार्यालय को सील किया जा चुका है। जिला मजिस्ट्रेट, अयोध्या के आदेश पर एसडीएम सोहावल तथा थाना रामजन्मभूमि पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाही की गई।
कुर्क की गई संपत्तियों में ग्राम सरियावां स्थित गाटा संख्या 2111 (रकबा 0.050 हेक्टेयर) तथा ग्राम साखूपारा स्थित गाटा संख्या 515 (रकबा 0.0775 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 180 (रकबा 0.152 हेक्टेयर) शामिल हैं। इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य लगभग 03 करोड़ रुपये बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, उक्त संपत्तियां आरोपी द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई थीं। राजा मान सिंह के खिलाफ वर्ष 2017 से 2025 के बीच धोखाधड़ी, रंगदारी, डकैती, मारपीट, धमकी, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अधिनियम, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इतना ही नहीं, उनकी पत्नी नीतू सिंह के विरुद्ध भी वर्ष 2025 में दर्ज नौ मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। इन मामलों में रंगदारी, लूट, धोखाधड़ी और संगठित अपराध से संबंधित धाराएं शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि राजा मान सिंह एक संगठित गिरोह का सरगना है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। गिरोह पर जमीन बेचने के नाम पर डकैती, उगाही और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप हैं। बताया गया है कि इस गिरोह के सदस्य अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, कानपुर और बस्ती जनपदों में सक्रिय रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version