Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविजयी निर्दल पार्षद ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

विजयी निर्दल पार्षद ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

अयोध्या। निर्दल प्रत्याशी के रूप में वार्ड संख्या 58-नानक पुरा वार्ड से विजयी पार्षद मीरा देवी और उनके पुत्र अमित गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया । सांसद लल्लू सिंह ने निर्दल पार्षद मीरा देवी व उनके पुत्र अमित गुप्ता को भाजपा का ध्वज थमाते हुए भाजपा में शामिल कराया।
नगर निगम के चुनाव में वार्ड संख्या 58 नानक पुरा वार्ड से विजई समाजवादी पार्टी के बागी प्रत्याशी अमित गुप्ता (पूर्व सभासद) ने अपनी माता मीरा देवी के साथ आज भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सांसद के समक्ष ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के प्रताप नगर शक्ति केंद्र के शक्ति केंद्र प्रभारी अतुल सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता केशव बिगुलर, सूरज यादव, वार्ड के प्रमुख व्यवसाई राकेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, आलोक शंकर, शिवम केसरवानी, सुख सागर चौधरी, शिव कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता रिन्टू, राजेश कुमार गौड़, आर्यन रस्तोगी, शानू गुप्ता, मृत्युंजय कौशल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments