Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर का किया निरीक्षण, मूल्यांकन कार्य की प्रगति जानी

कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर का किया निरीक्षण, मूल्यांकन कार्य की प्रगति जानी


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने गुरुवार को विश्वविद्यालय मुख्य परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूल्यांकन भवन, ईडीपी सेल, स्वामी विवेकानंद सभागार एवं मुख्य प्रवेश द्वार का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कुलपति ने मूल्यांकन भवन में चल रहे मूल्यांकन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में पारदर्शिता समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने मूल्यांकन से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने और सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने पेयजल की उपलब्धता और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। स्वामी विवेकानंद सभागार के मुख्य हॉल सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु सभागार के आसपास पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, इंजीनियर आरके सिंह, राजेश पांडेय, डॉ. आदित्य सिंह सहित अन्य विश्वविद्यालय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments