Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबुजुर्ग की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, 50 मी. तक घसीटा गया...

बुजुर्ग की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, 50 मी. तक घसीटा गया शव


अयोध्या। 62 साल बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। उनके सिर और गले में किसी नुकीले हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं। वह 10 दिन पहले ही इंगेजमेंट कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून से अपने पैतृक गांव आए थे। मामला थाना क्षेत्र बाबा बाजार के कलापुर मजरे रेछ का है।

मृतक जगजीवन का शव गुरुवार सुबह घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला। हत्या करने के बाद शव को करीब 50 मीटर तक घसीटने के भी निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दे कि ग्रामीणों में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि शरीर पर कई घाव बने हैं। मृतक के शरीर को घसीटने के निशान भी बने

 एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया है कि अपने परिवार के साथ देहरादून से बीते 7 जून को कलापुर स्थित पैतृक घर आया था। जहां से बीते 15 जून को मृतक का परिवार देहरादून वापस चला गया। परंतु आवश्यक कार्य के लिए मृतक घर पर रुक गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments