Thursday, November 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंत लक्ष्मण दास के मंदिर में सजी रामभक्ति की छटा, राम-हनुमान की...

महंत लक्ष्मण दास के मंदिर में सजी रामभक्ति की छटा, राम-हनुमान की झांकी ने मोहा मन


◆ निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु


अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा के दौरान रामनगरी में भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ परिक्रमा कर रहे हैं। इस अवसर पर बाबा महंत लक्ष्मण दास की ओर से मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भगवान श्रीराम और बजरंगबली की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद शामिल हुए। उन्होंने आयोजन मंडल का आभार जताया और धार्मिक आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि चौदहकोसी परिक्रमा में दूर-दराज से लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना रामनगरी की धार्मिक महत्ता को दर्शाता है। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखकर मन आनंदित है। पूरी अयोध्या रामभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है।

कार्यक्रम में गायक करमचंद देहाती ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली के भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति संगीत से गूंजता रहा। राम-हनुमान की झांकी और भजन प्रस्तुतियों ने धार्मिक आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments