Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सहादतगंज में नए ओवरब्रिज की सतह धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

सहादतगंज में नए ओवरब्रिज की सतह धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

0

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सहादतगंज के पास, सांसद अवधेश प्रसाद के आवास से कुछ ही दूरी पर बना नया ओवरब्रिज धंसने से स्थानीय लोगों में चिंता फैल गई है। आरकेबीके पेट्रोल पंप के समीप पुल की सतह धंसने और रेलिंग में दरारें आने के बाद यहां यातायात असुरक्षित हो गया है।

करीब छह महीने पहले शुरू हुआ यह ओवरब्रिज क्षेत्र में यातायात सुगमता और हाईवे की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया था। लेकिन इतने कम समय में इसकी सतह का धंसना निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है। एनएचएआई के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र कुमार ने बताया कि पानी के रिसाव और जमाव के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने दावा किया कि दो दिनों के भीतर मरम्मत का कार्य पूरा कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

हालांकि, स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि इतने कम समय में पुल का इस तरह खराब होना निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग की ओर इशारा करता है। प्रशासन ने वाहनों का आवागमन बंद कर पुल की रिपेयरिंग प्रारम्भ कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version