Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन की सफलता से संविधान मजबूत होगा-सत्यनारायण पटेल

संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन की सफलता से संविधान मजबूत होगा-सत्यनारायण पटेल


अम्बेडकर नगर। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यहां पर विभिन्न जाति और धर्म के लोग रहते हैं भारतीय संविधान ही इन्हे एक सूत्र में पिरो कर रखता है उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कही। उन्होंने कहा देशवासियों का स्वाभिमान सुरक्षित रखने के लिए संविधान का सुरक्षित और मजबूत होना आवश्यक है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र ने बताया कि जिले के समस्त सम्मानित कांग्रेसजन एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता के लिए लग गये हैं। कार्यक्रम निश्चित रूप से प्रदेश में पहले नंबर पर होगा।

जिला कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल कटेहरी बाजार के रामलीला मैदान में जनपद के कांग्रेसजनों की बैठक लेकर कल होने कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा किये।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, जिला कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर अमित जायसवाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, आलोक पाठक, डा विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, सुखीलाल वर्मा, वी पी गौतम, नंदकुमार गुप्ता आशाराम यादव, ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी देवमणि पाठक, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव प्रदीप निषाद समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments