Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्रसभा ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट...

छात्रसभा ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रवीण प्रताप सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने मांग की कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की गई। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग भी उठाई गई।

प्रवीण प्रताप सिंह ने कहा कि देश के लाखों छात्र निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की अपेक्षा रखते हैं। यदि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान शावेज जाफरी एडवोकेट, शशांक यादव, राहुल निषाद, अरविंद निषाद, रिंकू निषाद, आनंद निषाद, सैयद अज़हर, अमृतांशु गौतम, आकाश तिवारी, सनी यादव, सैयद असद, प्रिंस सिंह, आदर्श प्रताप सिंह, लकी सिंह, अयान कुरैशी, सादाब पठान, शेर अली, फ़रमान खान, अशरफ़ खान, राहुल सिंह, अभिषेक, सोनू खान, संस्कार सिंह, तालिब खान, हमज़ा खान, सुएब खान, अर्जुन पंडित, वैभव सिंह, अब्दुल्ला सहित बड़ी संख्या में छात्रसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments