Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजन्मदिन को जनसेवा का पर्व बनाया, शिवेंद्र सिंह ने बीडीसी सदस्यों व...

जन्मदिन को जनसेवा का पर्व बनाया, शिवेंद्र सिंह ने बीडीसी सदस्यों व प्रधानों का किया सम्मान


◆ क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को एलईडी टीवी की भेंट, विधायक बोले—सम्मान की संस्कृति समाज को जोड़ती है


पूरा बाजार, अयोध्या। प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा अयोध्या महानगर के महामंत्री शिवेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन को जनसेवा और जनप्रतिनिधियों के सम्मान का अवसर बनाया। गुरुवार को मड़ना स्थित अपने आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विकासखंड पूरा बाजार के क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को उपहार स्वरूप एलईडी टीवी भेंट कर उनके जनप्रतिनिधि के रूप में योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों ने शिवेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की सराहना की।

मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, संस्कार और सेवा भाव से होती है। शिवेंद्र सिंह ने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाया है। लोगों का सम्मान करना, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और हर जरूरतमंद के सुख-दुख में खड़े रहना उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने अपने जन्मदिन को निजी उत्सव न बनाकर जनप्रतिनिधियों के सम्मान का माध्यम बनाया है, जो समाज और संगठन दोनों के लिए प्रेरणादायक है।

शिवेंद्र सिंह ने कहा कि “मेरे लिए जन्मदिन व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का दिन है। क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान गांवों के विकास की धुरी हैं। वे जनता की अपेक्षाओं और शासन की योजनाओं के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश कुमार पांडेय ‘बादल’, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शशि प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव, ओमिश अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, प्रधानाचार्य अविचल सिंह, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments