अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए विधायक वेदप्रकाशगुप्ता लगातार विधानसभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने हनुमतशक्तिमहाविद्यालय, प्राथमिकविद्यालयअंगूरीबाग व कटरा समेत दर्जनभर बूथों पर पहुंचकर बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और बीएलओ से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घर-घर सत्यापन और त्रुटियों को दूर करने की कार्यवाही को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति उसके मतदाताओं में निहित है। उन्होंने कहा, “अयोध्याकीजनतालोकतांत्रिकचेतनामेंहमेशाअग्रणीरहीहै।हमचाहतेहैंकिएकभीपात्रमतदातासूचीसेवंचितनरहे।हरमतदाताकानामसहीढंगसेजुड़नाहमारीप्राथमिकताहै।बीएलओऔरबूथटीमपूरीजिम्मेदारीसेकामकररहीहै, औरयहअभियानजनताकीभागीदारीसेसफलहोगा।”
विधायक ने यह भी कहा कि सरकार मतदाता सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि मतदान केंद्रों पर सुगमता बढ़े और अधिक से अधिक लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, नए युवा मतदाताओं को जागरूक करने तथा दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की विशेष सहायता सुनिश्चित करने पर बल दिया। विधायक के दौरे से बूथ टीमों में उत्साह दिखाई दिया। अभियान के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाने की दिशा में कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
मौके पर संजय शुक्ला, मुकेश तिवारी, बालकष्ण वैश्य, राजेश मिश्र, धनश्याम पहलवान, अश्वनी गुप्ता, दिनेश दास, हेमंत जायसवाल, प्रांशु अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।