◆ बोलेरो सवार चार लोगों में दो की हालत नाज़ुक, पुलिस ने भेजा जिला अस्पताल
मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी बारुन बाजार क्षेत्र अंतर्गत खिहारन गांव के समीप तेज़ रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई। सड़क हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों में दो की हालत गंभीर तथा दो को मामूली चोंटे आईं हैं। बोलेरो सवार घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
