Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबेटे ने की थी मां की हत्या, फावड़े के बेट से पीटकर...

बेटे ने की थी मां की हत्या, फावड़े के बेट से पीटकर दिया था घटना को अंजाम


मिल्कीपुर, अयोध्या। खण्डासा पुलिस ने सोमवार को हुई रघुराजी (42) की हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतक महिला के बड़े बेटे ने ही फावड़े के बेट से पीट-पीट कर निर्मम हत्या की थी। हत्यारे बेटे ने मां को शराब पीने से मना किया तो दोनों में विवाद हुआ जिस पर बेटे ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे गुड्डू पुत्र धर्मराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हुए फावड़े के बेट को भी बरामद कर लिया है।

खंडासा थाना क्षेत्र के गदुरही बाजार में खून से लथपथ बीते मंगलवार को अधेड़ महिला रघुराजी का शव मिला था। अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई थी। हादसे के बाद मृतका की बेटी महिमा ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई थी। जिस पर खंडासा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के दो दिन के भीतर ही हत्यारे कलयुगी बेटे को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गदुरही बाजार के समीप ईंट भट्ठे के पास मां की हत्या करने वाला अभियुक्त गुड्डू पुत्र स्वर्गीय धर्मराज को पकड़ लिया और थाने ले आए जहां पर कड़ाई से पूछताछ करने पर गुड्डू ने मां की हत्या करने की बात कबूल की। जिस फावड़े के बेट से हत्या की थी पुलिस ने उसको भी उसके पास से बरामद कर लिया है। आरोपी गुड्डू ने पुलिस को यह भी बताया कि आए दिन मां शराब पीती थी मना करने पर झगड़ा लड़ाई करती थी। 4 फरवरी की रात शराब पी ली और कमरे में सोने के लिए चली गई थी तभी मैं भी शराब पीकर कमरे में गया और कमरा बंद करके फावड़े के पेट से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी थी।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना खण्डासा के उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव, सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र विंद, कांस्टेबल स्वर्ण कमल, अंशु यादव, महिला कांस्टेबल आकांक्षा दुबे शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments