Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दूबाने का पूरा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य...

दूबाने का पूरा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र

0

अम्बेडकर नगर। भीटी क्षेत्र के दूबाने का पूरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 10 जनवरी से भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। कथा के मुख्य यजमान कटेहरी विधानसभा के भाजपा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी हैं। प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों माताएं व बहनें पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं।

गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और प्रभु के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में उमड़ी आस्था की भीड़ और भक्तिमय वातावरण ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया मानो देवलोक धरती पर उतर आया हो। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ पीठाधीश्वर श्री राम वल्लभकुंज के महंत जी के मुखारविंद से हुआ। उन्होंने श्रीमद् भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का सरल और ओजस्वी शैली में वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर दूर-दराज से पहुंचे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version