Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कोतवाली के पास अमूल पार्लर में नकब लगाकर चोरी, 35 हजार नकदी...

कोतवाली के पास अमूल पार्लर में नकब लगाकर चोरी, 35 हजार नकदी समेत सामानो पर किया हाथ साफ

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए अज्ञात चोरों ने स्थानीय कोतवाली से महज कुछ कदम दूर स्थित सराय चौक के अमूल पार्लर में मंगलवार रात नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर दुकान से करीब 35 हजार रुपये नकद, काजू-बादाम सहित अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार सराय चौक स्थित अमूल पार्लर के संचालक हैदर मेहदी बुधवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद होने की बात सामने आई है, जिसमें संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

पीड़ित दुकानदार हैदर मेहदी ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली के सामने से इस प्रकार चोरी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version