Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजेल से फरार बंदियों की तलाश जारी, तीन दिन बाद भी पुलिस...

जेल से फरार बंदियों की तलाश जारी, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली


अयोध्या। गुरुवार को जिला कारागार से फरार हुए दो बंदियों के मामले में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। फरार बंदियों की तलाश के लिए पुलिस और एसओजी की तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले गुरुवार को जेल से बंदी गोलू अग्रहरि और शेर अली बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हो गए थे।

मामले में उप महानिरीक्षक कारागार, अयोध्या परिक्षेत्र शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के आधार पर जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र के विरुद्ध निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है। जेलर जितेन्द्र कुमार यादव और उप कारापाल मयंक त्रिपाठी सहित आठ अन्य जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

मामले में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए उनके मूल गृह स्थानों और रिश्तेदारियों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार बंदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments