Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या समरसता का संदेश लेकर निकला पूजित कलश, जगह-जगह हुआ अभिनंदन

समरसता का संदेश लेकर निकला पूजित कलश, जगह-जगह हुआ अभिनंदन

0

अयोध्या। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत पूरा बाजार क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से पूजित कलश को रथ पर विराजमान कर श्रद्धापूर्वक ले जाया गया।

यात्रा का शुभारंभ अकवारा से हुआ, जहां पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, देवता पटेल, कपिल देव वर्मा, तिलकराम मौर्या एवं प्रमोद मौर्या ने कलश वंदन किया। इसके बाद कर्मा चौराहे पर अरविंद सिंह की अगुवाई में स्वागत हुआ। नरियावां में प्रदीप सिंह, सनेथू में भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शिवम् शुक्ला, विजय रंजन कोरी तथा गंगौली चौराहे पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ने कलश का स्वागत किया। रसूलाबाद में अमल गुप्ता, अमित तिवारी तथा पूरा बाजार में रामप्रीत वर्मा और स्वाती सिंह की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने यात्रा का अभिनंदन किया। मड़ना ग्राम सभा में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा महानगर महामंत्री शिवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त दर्जनों स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। यात्रा का संयोजन अभियान संयोजक व महामंत्री शैलेन्द्र कोरी व वरूण चौधरी ने किया। मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि यात्रा गुरूवार को टेढी बाजार से प्रात 10 बजे प्रारम्भ होकर कुशमाहा में सम्पन्न होगी।

यात्रा में प्रधान अूनप वर्मा, सियाराम वर्मा, सुरेश यादव, शोभाराम वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, आनंद सिंह, प्रमोद मौर्या, इन्द्रजीत, शिवनाथा कोरी, रामफल चौधरी, विजय बहादुर, राकेश सिंह, रमन लाल, हरिकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के जयकारों के साथ कलश के दर्शन कर श्रद्धा व्यक्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version