Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी, पुलिस...

जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दुष्कर्म का आरोपी जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म पीड़िता पर मुकदमा में समझौता करने का दबाव बनाते हुए उसे उठा लेने और हत्या करने की धमकी देरहा है।  शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट व धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चौदह प्राश निवासी राजकुमार पुत्र तुलसी के विरुद्ध विगत माह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। अब आरोपी जमानत पर छूट कर घर आया है। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी उस पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने जब बिना शादी किये समझौता न करने की बात की तो आरोपी ने  पीड़िता को गाली गलौज देते हुए धमकी दिया कि यदि समझौता नहीं किया तो तुम्हे उठवा कर तुम्हारी हत्या करवा दूंगा। जिस से पीड़िता काफी भयभीत है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी उस का मोबाइल नंबर अपने जान पहचान वालों को देकर अलग अलग नम्बरों से फोन करवा रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने उस का अश्लील वीडियो भी  सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जमानत पर छूटे आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ जैतपुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments