Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को सत्ता...

जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करना है : तेजनारायन पाण्डेय

0

@ बिपिन सिंह


पूरा बाजार, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव एवं पार्टी के अन्य नेताओं के उपस्थिति में सपा के पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन द्वारा अपने पैतृक गांव कृष्णापुर के गीता सदन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन के अवसर पर करीब 101 जरुरतमंद छात्राओं को मिष्ठान का डिब्बा , पठन- पाठन सामाग्री से भरा बैग एवं साइकिल उपहार स्वरुप भेंट किया ।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि आगामी 2027 में पार्टी उत्तर प्रदेश में जीत दर्ज करेगी और अखिलेश यादव फिर से प्रदेश का नेतृत्व करेंगे । क्योंकि सूबे की जनता अब भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और मन बना चुकी है कि इसे सत्ता से बाहर करना है ।
बताते चलें कि कृष्णापुर गाँव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कई मर्तबा आ चुके हैं यही कारण था कि पिछले सप्ताह भर से ही उनके दीर्घायु होने एवं 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनने की कामना हेतु पूजा -पाठ एवं यज्ञादि का अनुष्ठान किया जा रहा था ।
पूर्व मुख्यमंत्री / सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान व साइकिल वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव , विधान सभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव , पूर्व प्रमुख राम अचल यादव , नरेन्द्र पाण्डेय , धीरेन्द्र पाण्डेय , राकेश पाण्डेय , सत्यदेव मिश्रा ,आशीष वर्मा , गोपी नाथ वर्मा , जगदीश यादव , तरजीत गौड़ , राजेश कोरी , हरी राम वर्मा , अनिल शर्मा , राम शंकर वर्मा , सुबेदार यादव , मोव यासीन , सरोज यादव , शैलेन्द्र तिवारी , मुन्ना लाल वर्मा , गुरुदयाल पासवान, सूरज यादव , लल्लन पासवान , प्रदीप यादव , सुनील कुमार , अनिल यादव , आलोक वर्मा , कमर सईन , अर्पणा जय सवाल , सपा नेता शिव कुमार यादव एवं गयादीन यादव  मौजूद थे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version