Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानाचार्य ने छात्रा को पीटा, पिता ने थाने में दी तहरीर

प्रधानाचार्य ने छात्रा को पीटा, पिता ने थाने में दी तहरीर

अंबेडकर नगर।  नगर के फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता ने अलीगंज थाने में तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सिटकहां निवासी बेनजीर पुत्र स्वर्गीय रमजान की पुत्री नाजरा उक्त बालिका विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अकारण ही उसकी जम कर पिटाई कर दी जिससे बालिका बेहोश हो गई तो कार्यालय में ले जा कर पानी के छींटे मारे और बेहोशी की हालत मे घर भिजवा दिया। आरोप है की घटना से नाजरा की आवाज़ चली गई है। थानाध्यक्ष अलीगंज राजीव श्रीवास्तव ने बताया की प्रकरण मे कई बिंदु प्रकाश मे आ रहे है। जांच की जा रही है जांचोपरान्त उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments