Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर, गांव में कराई मुनादी

पुलिस ने नोटिस चस्पा कर, गांव में कराई मुनादी

0

जैतपुर, अंबेडकर नगर। वांछित आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कराई। इसके साथ ही गांव में डुगडुगी पिटवाकर नोटिस की जानकारी सार्वजनिक की गई। पुलिस की कार्रवाई से गांव में काफी देर तक हलचल बनी रही।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के मढ़वरपुर गांव निवासी मिंटू उर्फ भगवत गोस्वामी पुत्र स्व. केदारनाथ के विरुद्ध न्यायालय से जारी आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। रविवार को उपनिरीक्षक मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपित के घर पहुंचे और न्यायालय के आदेश से संबंधित नोटिस को सार्वजनिक रूप से चस्पा कराया।

इसके बाद पुलिस टीम ने गांव में मुनादी कराकर आरोपित को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version