Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापार्टी ने मनाया बसपा सुप्रीमों मायावती का जन्मदिन

पार्टी ने मनाया बसपा सुप्रीमों मायावती का जन्मदिन

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 67 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। मुख्य अतिथि विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहन मायावती ने बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर कांशीराम जी से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए दलितों पिछड़ों कमजोरों को ऊपर उठाने के लिए पूरी जिदगी संघर्ष किया है और करती रहेंगी। आने वाले निकाय चुनाव में बसपा बहुत मजबूती के साथ लड़ेगी। वरिष्ठ बसपा नेता बजरंगी प्रसाद गौतम ने बताया कि जिस तरह हम होली दीपावली और अन्य प्रमुख त्यौहार मनाते हैं उसी तरह बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने आज बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन मनाया है। बहन जी के आदेश अनुसार इस वर्ष केक नहीं काटा गया है परंतु उसकी जगह पर मिष्ठान लोगों को दिया गया है। आने वाले निकाय चुनाव में बसपा बहुत मजबूती के साथ लड़ाई करेगी और आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप आनंद बाबूराम करण रामगोपाल कोरी सुनील पाठक रवि मौर्या रामसागर अनिल सागर करुणाकर पांडे कृष्ण कुमार कृष्ण कुमार कोरी मुन्नालाल मास्टर श्रीनाथ निषाद मीडिया प्रभारी मुस्तफा अली शाहिद जुनेद अहमद मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments