Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर ब्लॉक में एसआईआर फॉर्म भरने की रफ्तार तेज, 30 नवंबर तक...

जलालपुर ब्लॉक में एसआईआर फॉर्म भरने की रफ्तार तेज, 30 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। विशेष पुनरीक्षण 2026 के तहत एसआईआर फॉर्म भरने के कार्य में जलालपुर ब्लॉक की रफ्तार अब और तेज हो गई है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तत्परता के साथ फॉर्म अपडेट करने में जुट गया है। बीते शुक्रवार को डीएम ने जलालपुर के नरेंद्र इंटर कॉलेज में बीएलओ, सुपरवाइजर्स व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 30 नवंबर तक हर हाल में कार्य पूरा होना चाहिए, अन्यथा लापरवाही पर कठोर कार्रवाई तय है। निर्देशों के अनुपालन में जलालपुर ब्लॉक के गौरा कमाल गांव में शनिवार को पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान दीपचंद यादव उर्फ लालू के नेतृत्व में टीम सुबह से ही एसआईआर फॉर्म अपडेट करने में सक्रिय रही। इस दौरान बीएलओ सुमन देवी, पंचायत सहायक खुशबू यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ममता कुमारी, सफाई कर्मी शीतला प्रसाद और कोटेदार राम पलट मौर्य सहित सभी कर्मी जुटे रहे। ग्राम प्रधान लालू यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद टीम ने कार्य की गति और बढ़ा दी है। गांव में एसआईआर फॉर्म भरने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। जलालपुर ब्लॉक के अन्य गांवों में भी बीएलओ, ग्राम प्रधान, कोटेदार, आंगनबाड़ी व पंचायत कर्मी अभियान मोड में काम कर रहे हैं, ताकि 30 नवंबर तक सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version