Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर श्रवण धाम महोत्सव का आधिकारिक लोगो जारी, 18 से 20 जनवरी तक...

श्रवण धाम महोत्सव का आधिकारिक लोगो जारी, 18 से 20 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जिले के पौराणिक तीर्थस्थल श्रवण क्षेत्र धाम में आगामी 18 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले भव्य श्रवण धाम महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा श्रवण धाम महोत्सव का आधिकारिक लोगो जारी किया गया। लोगो का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह महोत्सव श्रवण कुमार की पितृभक्ति, त्याग, सेवा और करुणा की महान परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। साथ ही यह आयोजन जनपद की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा, पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रवण धाम महोत्सव में सहभागिता करें तथा स्वच्छता, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखते हुए आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version