Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेक्षक ने ई वी एम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

प्रेक्षक ने ई वी एम वेयरहाउस का किया निरीक्षण


अंबेडकर नगर। सामान्य प्रेक्षक बी.पी. गौथम द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के साथ ई वी एम कमिश्निंग के उपरांत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनो के रखरखाव की दृष्टिगत ई वी एम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रेषक द्वारा ई वी एम वेयरहाउस नियमित निगरानी हेतु लगाए गए सीसीटीवी का भी भौतिक अवलोकन किया गया। सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनों/ वेयरहाउस पर निरन्तर कड़ी निगरानी रखने एवं निर्वाचन संबंधी समस्त गतिविधियों को माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए ही संपन्न करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, रिटर्निंग अफसर कटेहरी विधानसभा सदानंद सरोज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी/अभिकर्ता यथा भारतीय जनता पार्टी से इंद्रमणि शुक्ल, समाजवादी पार्टी से अनुरुद्ध वर्मा सहित आदि  पार्टियों/प्रत्याशियों के अभिकर्ता एवं संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments