Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट परीक्षा

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट परीक्षा


अम्बेडकर नगर। जनपद में रविवार को आयोजित नीट परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों और सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्ण व सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जहां प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
आंकड़ों के अनुसार, 11 केंद्रों पर पंजीकृत कुल 4848 परीक्षार्थियों में से 4777 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 77 अनुपस्थित रहे।
पूरे परीक्षा के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार मुस्तैद रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments