Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदला, अब निषाद राज चौराहा के नाम...

टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदला, अब निषाद राज चौराहा के नाम से जाना जाएगा


◆ बृहस्पति कुंड के उद्घाटन से पहले हुआ बड़ा बदलाव, निषाद राज की प्रतिमा भी स्थापित


अयोध्या। टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम अब निषाद राज चौराहा कर दिया गया है। बृहस्पति कुंड के भव्य उद्घाटन से पहले प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। चौराहे पर निषाद राज की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जो भगवान राम और निषाद राज की मित्रता का प्रतीक बनेगी।

बृहस्पति कुंड परिसर में दक्षिण भारत के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसका उद्घाटन सोमवार 8 अक्टूबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे और वे निषाद राज चौराहे के नामकरण की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा कि यह दिन उनके समाज के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा, “वर्षों से चली आ रही हमारी मांग आज पूरी हुई है। निषाद राज और प्रभु श्रीराम की मित्रता त्रेता युग से चली आ रही है, और अयोध्या से मिला यह सम्मान हमारे पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।”

इस बदलाव को लेकर अयोध्या में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निषाद राज चौराहा अब अयोध्या की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का नया प्रतीक बनेगा।


कल होगा बृहस्पति कुंड का उद्घाटन


सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पति कुंड का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दक्षिण भारत के संत-महात्मा व गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे। उद्घाटन के साथ ही अयोध्या में सांस्कृतिक एकता और समरसता का यह नया अध्याय शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments