Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की पैड़ी से दीपोत्सव की शुरुआत, कुलपति ने किया पूजन

राम की पैड़ी से दीपोत्सव की शुरुआत, कुलपति ने किया पूजन


◆ 26 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगी अयोध्या, 30 हजार वॉलंटियर्स होंगे सहभागी


अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2025 की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मंगलवार की सुबह डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राम की पैड़ी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर दीपोत्सव के सफलता की कामना की। मुख्य यजमान के रूप में पूजन संपन्न करने वाले कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि आराध्य श्रीराम के आशीर्वाद से इस बार दीपोत्सव विश्व रिकॉर्ड बनाएगा। यह प्राण प्रतिष्ठा के बाद का दूसरा दीपोत्सव है, जिसका उत्साह पूरे देश-विदेश में है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस वर्ष दीपोत्सव को और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इस बार 26 लाख से अधिक दीयों से पूरी अयोध्या को आलोकित किया जाएगा। दीपोत्सव में 30 हजार से अधिक वॉलंटियर्स भाग लेंगे, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्र, संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य शामिल रहेंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है और 19 अक्टूबर को यह दीपोत्सव पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह मिश्र, दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, का.सु. साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. सुरेन्द्र मिश्र, अभियंता आर.के. सिंह, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. आर.एन. पांडे, अनुराग सोनी, प्रोग्रामर रवि मालवीय, कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह व आशीष मिश्र सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments